चार दिन से लापता श्यामलाल का नहीं मिला सुराग
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। गांव पसगाल में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि शाम लाल पुत्र चुनी लाल निवासी पसगाल मौजुदा समय निवासी डिग्याना प्रीत नगर शुक्रवार को किसी रिश्तेदार की शादी में गांव पसगाल बिश्नाह पहुंचे थे। इस दौरान वह लापता हो गए। परिजनों ने बिश्नाह थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद