मीरां साहिब। 32 वर्षीया अंजू कुमारी पत्नी मनोहर मंडल निवासी बिहार, इस समय मीरां साहिब में किराए के मकान में रहती है। उसने सोमवार को अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पड़ोसियों द्वारा देखे जाने पर मीरां साहिब पुलिस को जानकारी दी गई। उसे जम्मू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक मामले पर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। मीरां साहिब पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद