मीरां साहिब। कस्बे के साथ टाली मोड़ मीरां साहिब से बुधवार सुबह सरिया से लदा ट्रक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया। ट्रक चोरी होने पर अमृत पाल सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी कोटली चाढ़का ने मीरां साहिब थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात सड़क किनारे चालक ने ट्रक खडा किया था। जो सरिये से लदा था। सुबह उक्त स्थान पर जब ट्रक नहीं मिला तो चालक ने इसके बारे में ट्रक के मालिक को जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संवाद