अरनिया। पुलिस ने एचपी गैस एजेंसी की गाड़ी को उस समय जब्त कर लिया जब उसमें रखे सिलिंडरों से गैस निकाली जा रही थी। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि एचपी गैस एजेंसी रामगढ़ की गाड़ी का चालक अपने सहयोगी की मदद से सिलिंडरों से गैस निकाल कर दूसरे में भर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर उक्त गाड़ी को जब्त कर लिया। हालांकि अभी तक पुलिस ने कोई भी मामला दर्ज नहीं किया है। गाड़ी को थाने में खड़ा करा दिया है। संवाद