विशनह पुलिस की हिरासत में पिछले 11 सालों से गांव में ही महिला से रेप करने के बाद फरार आरोपी
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब ने 11 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। उसकी पहचान रामपाल उर्फ रामू निवासी गांव अपर फतवाल बाना चक के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिश्नाह थाने में 2010 को 376 आरपीसी के तहत गांव की एक महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। कोर्ट के 512 सीआरपीसी के तहत वारंट थे। पुलिस इस आरोपी को ढूंढ रही थी। बीते रोज पता चला कि आरोपी रात को अपने घर आया है। हमने दबिश देकर उसे काबू कर लिया। संवाद