विशनह पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार चोर पुलिस टीम के साथ
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के चक बाना गांव में सरकारी मिडिल स्कूल में कुछ दिन पहले स्कूल स्टाफ द्वारा स्कूल में रखे दो गैस के सिलिंडर और एक पानी की मोटर चोरी होने का मामला थाने में दर्ज कराया था। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब ने एक युवक जो गांव चक बाना का रहने वाला है, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तो उसने स्कूल में चोरी की वारदात को कबूला। इसके बाद पुलिस ने जहां चोर ने गैस सिलिंडर और पानी की मोटर बेची था, बरामद कर ली। चोर रोमी वोगल उर्फ गू गू से कड़ी पूछताछ की जा रही है। संवाद