फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में लापता दीपक का कोइ पता नही चला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव टिंडेकला के दीपक कुमार का अभी तक कोई पता नहीं चला। इसके चलते परिजनों सहित गांव के लोग भी काफी मायूस हैं। अपने दो अन्य दोस्तों के साथ दीपक जापान के शहर हिटाची तागा के इवारकी केन स्पोट पार्क बीच पर नहाने के लिए गए थे। वहां से दोस्तों द्वारा फूटज में दीपक भी उनके साथ समुद्र में नहाता हुआ दिखाई दे रहा है। बाद में क्या हुआ, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा रहा। दीपक के परिजनों का कहना है कि समुद्र में 25 जुलाई को अगर तीनों एक साथ नहा रहे थे तो दीपक कहा गया। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही। हालांकि जापान पुलिस की ओर से उक्त स्थान पर दीपक की तलाश करने का अभियान भी चलाया गया, पर उसके बारे में पता नहीं चला। दीपक के पिता देशराज का कहना है कि उसके साथ दोस्तों को ही इसके बारे में जानकारी हो सकती है, उन्होंने कहा था कि नहाने के बाद दीपक एक बार फिर समुद्र की ओर अपने पैैर धोने के लिए गया था और वापस नहीं आया। देशराज ने जम्मू-कशमीर सरकार से दीपक के बारे में पता लगाए जाने के लिए विदेश मंत्रालय से सहयोग करने की मांग की। ताकि जापान सरकार द्वारा उन्हें सही जानकारी मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें