बिश्नाह। गांव अपर कन्हाल में घर के बाहर रखा 16 क्विंटल सरिया चोरी कर लिया गया। हरीश चंद्र शर्मा के अनुसार उन्होंने नए मकान पर लेंटर डालने के लिए 16 क्विंटल सरिया लाकर घर के बाहर रखा था। शुक्रवार की सुबह वह गायब पाया मिला। उन्होंने बिश्नाह पुलिस को सरिया चोरी होने के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। संवाद