बिश्नाह। क्षेत्र के कुंजवानी सड़क मार्ग पर किसी का मोबाइल और पर्स गिर गया। वह वहां से गुजर रहे महमूदपुर के पंच नरेश कुमार को मिला। उन्होंने मालिक की पता लगाया और जो बिश्नाह के वार्ड-10 का निवासी मिला। उसकी पहचान मोहनलाल के रूप में हुई। पंच नरेश कुमार ने मोहनलाल को उसका पर्स और मोबाइल लौटा दिया। पर्स और मोबाइल के गुम होने से मोहनलाल काफी मायूस था। लेकिन जब उसे दोनों वस्तुएं वापस मिल गई तो उसने पंच नरेश कुमार का तहेदिल से धन्यवाद किया। संवाद