मीरां साहिब। पुलिस ने कट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नवजोत सिंह उर्फ बबलू निवासी इंद्र नगर के रूप में हुई। मीरां साहिब पुलिस नशे का धंधा करने पर कई दिन से नवजोत को पकड़ने की मुहिम चला रखी थी। पुलिस को जानकारी मिली कि नवजोत सिंह कट्टा लेकर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इस पर उसे पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद