अरनिया। सीमावर्ती गांव पिंडी चाढ़का कलां में खेत से एक 82 एमएम का मोर्टर शेल मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना बीएसएफ को दी गई, जिसे बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया। जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव पिंडी चाढ़का कलां में मंगलवार शाम को रमेश सिंह निवासी पिंडी चाढ़का अपने खेत में बुआई कर रहा था। तभी उसे एक लोहे नुमा वस्तु दिखी। गौर से देखने पर वह 82 एमएम मोर्टर शेल निकला। किसान ने इसकी सूचना बीएसएफ को दी। संवाद