फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने वाले जतिंदर सिंह के साथ मारपीट। प्रशिक्षण ट्रैक पर पानी देने पर शुरू हुई मारपीट।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव नोग्रा में शुक्रवार को खेत में पानी लगाते समय प्रशिक्षण ट्रैक पर पानी गिर जाने के कारण दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। यह विवाद कुछ ही देर में मारपीट तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह उर्फ चाचा जो कई वर्ष से युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं। शुक्रवार को प्रशिक्षण ट्रैक पर युवाओं को प्रशिक्षण देने के दौरान पास के ही एक व्यक्ति कर्मवीर सिंह ने प्रशिक्षण ट्रैक से पानी लगाने के लिए प्लास्टिक की पाइप बिछाई। पाइप के फटे होने के कारण पाइप से पानी निकलकर ट्रैक पर गिरने लगा। इसके बारे में जितेंद्र सिंह उर्फ चाचा ने पानी के ट्रैक पर पड़ने के बारे कर्मवीर को बताया। इसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। वहीं कुछ और युवाओं के बीच में आने पर मामला और बढ़ गया। इसके बाद यह मामला दोनों पक्षों द्वारा थाने पहुंच गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकता दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें