विजयपुर। पुलिस ने चार लोगों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार दो जून को राधा स्वामी आश्रम के पास निर्माणाधीन होटल में आठ लाख रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया था। उस संबंध में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि होटल मालिक अभिमन्यु जमवाल ने सामान की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। होटल परिसर के एक ब्लॉक से एसी के ब्रास पाइप और अन्य सामान चोरी हो गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है और पूछताछ जारी है। संवाद