फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने गाँव पटियाड़ी में सुने घर मे किए हाथ सफाई। घर मे रखे सोने के जेवरात व एक लाख नकदी चुराई।

विज्ञापन
चोरी की घटना की जांच करते पुलिसकर्मी और चोरों द्वारा चोरी करने के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान
विज्ञापन
बिश्नाह। चोरों ने शनिवार की रात गांव पटियाड़ी में एक सुने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार विनोद शर्मा पुत्र सुभाषचंद्र सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। उनके घर में शनिवार रात चोरों ने घर का पिछला दरवाजा तोड़कर घर में रखे सोने के जेवरात व एक लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। जिस रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया उस रात विनोद शर्मा की पत्नी अपनी बहन के पास गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। विदित हो कि एक माह में गांव पटियाड़ी में चोरों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया है, जिसमें घर में रखे सारे सामान पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें