फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर गिरफ्तार, लाहन भी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। कोरोना कर्फ्यू के दौरान देशी शराब बनाने का धंधा शुरू है। इसी के तहत बुधवार को पुलिस ने देशी शराब बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सीमावर्ती गांव नेकोयाल में एक व्यक्ति अपने घर के पास लोगों को देशी शराब बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने गांव में दविश देकर उसे 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि पास ही खेतों में छुपा कर रखी गई 75 लीटर लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बहादुर सिंह निवासी नेकोयाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें