बिश्नाह। क्षेत्र के दिओली टिब्बा स्थित हीरा फिलिंग स्टेशन में मोटरसाइकिल पर आए दो युवक पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मी से दो हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। वह दो हजार रुपये फुटकर कराने के लिए पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। इनमें से एक युवक केबिन में गया और पंप कर्मी से दो हजार रुपये के छुट्टे मांगे। कर्मी ने जैसे ही उसे रुपये दिए तो युवक ने बाहर खड़े दूसरे युवक से रुपये लाने की बात कही और कर्मी से रुपये लेकर चंपत हो गया। रुपये के लेनदेन की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई। इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपी युवकों की पकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद