बिश्नाह। कुछ दिनों से क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। उसी के चलते रविवार की रात को चोरों ने तारा चौक में सिगरेट-गुटका की दुकान में हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकान मालिक प्रवीण कुमार ने दुकान खोली तो देखा ताला टूटे पड़े हैं। उसके अंदर रखे कीमती सिगरेट के साथ ही गुड़ का चुटकी सब चोर चुरा कर ले गए। उसने इसकी जानकारी पुलिस स्टेशन में जाकर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं व्यापार मंडल के प्रधान पंडित नारायण दत्त शर्मा ने पुलिस से रात को गश्त बढ़ाने को कहा। इस तरह की वारदातों पर अंकुश लग सके। संवाद