आरएस पुरा में घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। चोरों ने गांव दीवानगढ़ से शुक्रवार की रात विजय कुमार के घर सेंध लगाकर नकदी व आभूषण पर हाथ साफ कर गए। बताया जा रहा है कि विजय कुमार की पत्नी बबली देवी मायके गई थी। इस बीच चोर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ घुसकर अलमारी का लॉक तोड़ सोने की चेन और 25000 रुपये चोरी कर फरार हो गए। सरपंच रजनी चौधरी ने बताया कि इस बारे में पुलिस को जानकारी देने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बबली का पति सेना में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद