मीरां साहिब। पत्नी को दोस्तों के हवाले करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला का पति ड्राईवर है और शराब के नशे का आदी होने पर पत्नी को दोस्तों के हवाले कर देता था। पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए मीरां साहिब पुलिस को आप बीती सुनाई। महिला एक स्कूल में कार्यरत है। मीरां साहिब पुलिस ने महिला के पति स्वर्ण सिंह से दो कट्टे मिलने पर इस बात का पता लगा रही है कि किस प्रकार उसने कट्टे अपने पास रखे थे। किन लोगों के साथ स्वर्ण सिंह के संबंध हैं। इन बातों को लेकर हिरासत में लिए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। संवाद