आरएस पुरा। दबलैड़ गांव से एक युवती के लापता हो गई है। परिजनों ने इस संबंध में आरएस पुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को 22 वर्षीय युवती बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी देर तक तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो