गांव पूरोभाना में घर में हुई चोरी के बारे में महिला रीतू देवी जानकारी देते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे के साथ सटे गांव पूरोवाना में चोरों ने शनिवार की रात एक सूने घर को निशाना बनाया। चोर घर से लगभग 10 हजार के करीब नकदी चुरा ले गए। घर की मालिक रितु कुमारी पत्नी जनक राज का कहना है कि जब वह रात 11 बजे के करीब घर पहुंचे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा होने पर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला और घर में रखी नकदी गायब थी। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को तोड़ने का प्रयास किया। चोर बेटे की पैंट की जेब में रखे दस हजार रुपये चोर ले गए। चोरी की वारदात के बारे में गांव के सरपंच दर्शन चौधरी को जानकारी देने पर उन्होंने मौके पर पहुंच जानकारी प्राप्त की। सरपंच ने पुलिस को चोरी की जानकारी देने के साथ मांग करते हुए कहा कि जल्द मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। सरपंच ने कहा कि कुछ माह से क्षेत्र में चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है लेकिन पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। चोरी की वारदातों के कारण लोगों में दहशत है। पुलिस को चाहिए कि में गश्त लगाई जाए ताकि लोगों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।