मीरां साहिब। पुलिस स्टेशन मीरां साहिब क्षेत्र के गांव चक लावल में रविवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव चक लावल निवासी दिवित कुमार पुत्र हरबंस लाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका परिवार किसी काम के लिए बाहर गया था। जव वह घर लौटे तो ताले टूटे मिले। घर में आलमारी का लाक टूटा हुआ देखने जब भीतर देखा तो वहां रखे सोने के आभूषण जिसमें चार अंगूठियां व चेन व 30 हजार रुपये गायब थे। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो