फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

259 ग्राम चरस सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। माहौर पुलिस ने कश्मीर की तरफ से वाया गुल से रियासी लाई जा रही लगभग 259 ग्राम चरस सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान चालक मोहम्मद अरशद और सहचालक इम्तियाज अहमद दोनों निवासी जमसलान (माहौर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने वीरवार को बनी मोड़ माहौर में नाका लगाया था। इस दौरान वहां पर सेब से लदे टाटा 207 वाहन (जेके20ए-8937) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 259 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह दोनों लोग माहौर, चकलास, जमसलान, मुलास व सिलधार में चरस बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें