रियासी। माहौर पुलिस ने 70 ग्राम चरस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मंजूर अहमद निवासी बरला चलाद के रूप में हुई है। पुलिस को सुचना मिली कि आरोपी चरस की सप्लाई लेकर कहीं जा रहा है। पुलिस ने एक स्थान पर नाका लगाकर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 70 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं, उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।