रियासी। अरनास पुलिस ने सोमवार को सूचना पर कार्रवाई करते हुए ठाकराकोट ब्लॉक के धरान में अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। सूचना पर एसएसपी रश्मि वजीर के दिशानिर्देश पर अरनास पुलिस ने डीएसपी डॉ. सतीश भारद्वाज, एसएचओ राजेश गौतम के नेतृत्व में टीम ने तहसीलदार मोहम्मद रफीक की मौजूदगी में अफीम के पौधों को नष्ट किया। वहीं, आरोपी फरार होने में सफल रहा।