रियासी। जनाना पार्क के पास खड़ी एक मारुति कार को सोमवार की रात को चोर ले उड़े। कार चोरी होने का पता सुबह लगा। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार मालिक राकेश कपूर ने बताया कि सोमवार रात को उन्होंने अपनी मारुति कार नंबर जेके 02यू-7546 को पार्क के पास खड़ी की और घर चले गए। मंगलवार सुबह उन्हें कार गायब दिखी। इस दौरान उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चल सका। बाद में उन्होंने पुलिस स्टेशन में कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जाता है कि पार्क के पास मौजूद एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज में पाया गया है कि कार मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे के लगभग वहां से निकली है। गौरतलब है कि पार्क के पास कई स्थानीय लोग अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। कुछ वर्ष पहले भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। संवाद