फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेशर हॉर्न बजाने और साइलेंसर मॉडिफाई कराने वालों पर कार्रवाई

विज्ञापन
नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान करती यातायात पुलिस।
विज्ञापन
जम्मू। जिला यातायात पुलिस ने रविवार को बसों में प्रेशर हॉर्न बजाने और बुलेट मोटसाइकिल पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले चालकों पर शिकंजा कसा। इस दौरान आरएस पुरा से जम्मू आने वाली प्रेशर हॉर्न लगी बसों और अन्य वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही जिनके पास दस्तावेज नहीं थे, उन पर भी कार्रवाई की गई। मीरां साहिब के कुल्लिया इलाके में पुलिस ने नाका लगाकर 78 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। उनके प्रेशर हॉर्न भी उतारे गए। एसएसपी ट्रैफिक शिव कुमार का कहना है कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि आरएस पुरा से आने वाली बसों में प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई की गई है। साथ ही साइलेंसर मॉडिफाई करवाने वाले 30 से ज्यादा बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर भी कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें