फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लाल बाजार में चोरी के आरोपी को पुलिस ने चार घंटे में किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी व सामान बरामद किया है। लाल बाजार पुलिस थाने में मकसूद अहमद बाबा निवासी सोपोर ने शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्ति ने जोगीवान लाल बाजार में स्थित उनकी दुकान में घुसकर 34,000 की नकदी और तांबे के बर्तन चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने वारदात के चार घंटों में भीतर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान आसिफ मजीद पर्रा निवासी कुलगाम के रूप में हुई गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए स्थानीय मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चुरा ली थी। उसकी निशानदेही पर 33,731 की नकदी और तांबे के बर्तन भी बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें