श्रीनगर। अवंतीपोरा पुलिस ने खनिजों के अवैध खनन और परिवहन में शामिल दस लोगों को गिरफ्तार कर 10 वाहन जब्त किए हैं। ख्रीव पुलिस थाने की टीम ने एसएचओ सैयद मुबारक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए आरोपियों में मो. अनवर खान निवासी रियासी, रज्जाक चौधरी, निवासी रामबन, इरफान भट निवासी डोडा, अजय अहमद भट निवासी टंगमर्ग, अरिफ वानी निवासी पटलबाग, धीरज सिंह निवासी उधमपुर, मुजफ्फर खांडे निवासी मेंडकपाल, मोहम्मद यूसुफ वानी, बासित अहमद भट और शब्बीर भट तीनों निवासी वुयून शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद