बिश्नाह। रिंग रोड पर मोटरसाइकिल की चेन में दुपट्टा फंसने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया।
सतराइयां की रहने वाली निर्मला देवी(42) पत्नी सुखदेव सिंह बेटे के साथ मोटरसाइकिल से यख गांव में रिश्तेदार के घर शोकसभा में शामिल होने जा रही थीं। गांव के पास रिंग रोड पर पहुंची थीं कि उनका दुपट्टा मोटरसाइकिल की चेन में फंस गया।
इससे वह मोटरसाइकिल से गिर गईं। इस दौरान उनके सिर में गहरी चोट लगी। बेटे ने हिम्मत करते मां को उठाया और बिश्नाह उप जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।