सांबा। नए बस अड्डे पर सोमवार रात लखविन्द्र सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब ने बाइक खड़ी की थी। मंगलवार सुबह जब वह वहां पहुंचे तो बाइक नहीं थी। लखविन्द्र ने पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है। इससे पहले चार दिन पूर्व भी दिनदहाड़े बच्चन लाल की स्कूटी चोरी हो गई थी। उधर, हाईवे से चार बाइक के भी चोरी होने की सूचना है। संवाद