बिश्नाह। कस्बे के गांव रतनाल में अनुज मंडल (22) निवासी जिला रामपुर (यूपी) का शव सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। युवक कई महीनों से रतनाल में किराए के मकान में रह रहा था। उसके साथियों ने बताया कि अनुज रविवार शाम काम के बाद कमरे में आया था। रात करीब दस बजे खाना खाकर सो गया। अजीत ने साथी को सुबह जल्दी उठाने के लिए कहा था। सोमवार सुबह सात बजे साथी ने उसे आवाज लगाई लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं आया। जोर से खटखटाने पर दरवाजा खुल गया। अंदर देखा तो छत पर टिन को सपोर्ट देने के लिए लगाई लोहे की पाइप से अनुज फंदे से लटका पाया गया। स्थानीय सरपंच और आसपास के लोगों को बुलाया गया। साथ ही बिश्नाह थाने में सूचना दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात के जुड़े सबूत जुटाए हैं। सोमवार को बिश्नाह अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन काे साैंप दिया गया। थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद