बिश्नाह। रत्नाल में रिंग रोड पुल के नीचे बुधवार शाम सड़क हादसे में संदीप सिंह (48) निवासी रत्नाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। संदीप मोटरसाइकिल पर बाड़ी ब्राह्मणा की तरफ जा रहा था, जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे बिश्नाह उपजिला अस्पताल पहुंचाया। संदीप के सिर में गंभीर चोटे आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। बिश्नाह थाने में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद