बिश्नाह। गांव दयोली में चोरों ने बुधवार रात किराना की दुकान के ताले तोड़कर सामान और नकदी चुरा ली। दुकानदार रविंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। शटर खोलकर देखा तो अंदर सामान और गले में रखी नगदी चोरी हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदात पर चिंता जताई। लोगों ने पुलिस विभाग से चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। बिश्नाह थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में बीते 10 दिन के अंदर चोरी की यह 6वीं घटना है। संवाद