मीरां साहिब। गांव नडी में मंगलवार शाम पारिवारिक रंजिश के चलते तेजधार हथियार से हमला कर युव को घायल कर हमलावर भाग निकला। घायल अमनदीप सिंह को परिजन ने आरएस पुरा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसके पड़ोसी ने पारिवारिक दुश्मनी की वजह से हमला किया है। मीरां साहिब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद