मीरां साहिब। पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मीरां साहिब पुलिस ने पेट्रोलिंग के दाैरान सिंबल हेड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उससे हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान अनिल कुमार निवासी कुलियां, आरएस पुरा के रूप में हुई है। मीरां साहिब थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद