फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चकरोई में हेरोइन के साथ कार सवार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुलिस ने हेराेइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरएस पुरा थाने की टीम ने शुक्रवार देर शाम नियमित गश्त के दौरान चकरोई स्थित पेट्रोल पंप के पास एक कार को रोका। वाहन में बैठा व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान सुनील चौधरी निवासी हंसा के रूप में हुई है। आरएस पुरा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें