आरएएस पुरा। गांव बडयाल ब्राह्मण में बुधवार रात चोरों ने एक साथ तीन धार्मिक स्थानों को निशाना बनाया। शिव मंदिर और गुरुद्वारा सहित एक अन्य धार्मिक स्थल के गेट के ताले तोड़कर चोरों ने दानपात्रों से नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। वीरवार सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे तो इसकी जानकारी ग्रामीणाें को दी और पुलिस चौकी में सूचना दी। शिव मंदिर कमेटी के प्रधान ओमप्रकाश रैन्याल का कहना है कि आए दिन गांव में इसी प्रकार चोरियां हो रही हैं। पुलिस की ओर क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह को काबू नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस को रात में गश्त करने के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों को उनके घरों में लगे सीसीटीवी की फुटेज दिखाई जिसमें चोर सामान लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। संवाद