आरएस पुरा। स्लैड-आरएस पुरा मार्ग पर स्थित गांव दरावते के पास एक कार व बाइक की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि एक स्विफ्ट कार नंबर पीवी31वी-3298 आरएस पुरा की ओर जा रही थी। उसे चालक अनुपम शर्मा निवासी व तहसील भीखी जिला मानसा, पंजाब चला रहा था। जब उक्त कार दरावते के पास पहुंची तो उसका चालक अपनी कार की गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इसे सतपाल पुत्र नाथा राम निवासी चोहाला चला रहा था। दुर्घटना के कारण मोटरसाइकिल सवार सतपाल पुत्र शंकर दास निवासी चोहला घायल हो गया। कुछ राहगीरों ने उसे इलाज के लिए उप जिला अस्पताल आरएसपुरा पहुंचाया। इस दौरान दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। सतपाल को अधिक चोटें आने पर जम्मू मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।