फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां ले उड़े ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। उप जिला अस्पताल के परिसर में एक महिला से ठगी कर दो लोग सोने की बालियां ले उड़े।
विज्ञापन

सीमांत गांव सीर की एक बुजुर्ग महिला उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए आई। इलाज के बाद जब वह वापस जा रही थी तो एक महिला ने उसे रोककर परेशान होने का कारण पूछा। बुजुर्ग महिला रतनो देवी पत्नी जगन्नाथ ने बताया कि वह पिछले काफी समय से परेशान हैं। उक्त महिला ने उसे बातों में उलझा लिया। इस दौरान वहां पर एक व्यक्ति भी आ पहुंचा, जिसने साधु का वेष बना रखा था। तब उस महिला ने रतनो देवी से कहा कि बाबा जी तुमारी सोने की बालियों को दो और जोड़े बना देगा। उक्त महिला ने अपने कानों की दोनों बालियां उसे उतार कर देने के बाद बाबा ने अपने तरीके से महिला की आंखों पर पानी छिड़कने के बाद एक कागज की पुड़िया बनाई। उसमें रख कर उसे प्रसाद व दूसरी पुड़िया में रखी बालियां देते कहा कि इसे वह अपने घर में जाकर खोले और दो जोडें बन जाएंगे। रतनो देवी प्रसाद व बालियों वाली पूडियों को लेकर घर पहुंची तो दोनों पुड़ियाें में प्रसाद निकला। रतनो देवी ने इसके बारे में परिजनों को जानकारी दी और अस्पताल में महिला व बाबे की तलाश करनी पहुंचीं। दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में उन्होंने पुलिस थाने में हुई ठगी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने दोनों ठगों को तलाश किया लेकिन वे नहीं मिले। आरएस पुरा पुलिस इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें