फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरोपी को पीएसए के तहत हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। एक कुख्यात अपराधी को आरएस पुरा पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान बलविंदर कुमार उर्फ पांडे निवासी गांव चकरोई तहसील सुचेतगढ़ जिला जम्मू के रूप में की गई। जम्मू जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज की गई कई एफआईआर के बावजूद आरोपी आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। वह ऐसी गतिविधियों में शामिल था, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था और शांति भंग होने की संभावना थी। खासकर जम्मू जिले के आरएस पुरा क्षेत्र में। आरोपी की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए मजिस्ट्रेट जम्मू के आदेश से आरोपी को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लेने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें