सांबा। कस्बे के बढ़ेरी पंचायत के गांव लंगथ में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और ताले तोड़कर सोने के जेवर चुरा कर फरार हो गए।
लंगथ निवासी काली दास के अनुसार चोर उनके घर से दो जोड़ी कान के रिंग व 10 हजार नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद