फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: झाड़ियों से मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। नौनाथ आश्रम के निकट शमशान घाट से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान अतुल चंद (26) निवासी उधमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। अतुल चंद के रिश्तेदारों के अनुसार वह गत दो वर्ष से घर से बाहर रह रहा था। गत छह माह पूर्व उसे उधमपुर में देखा गया था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला था। बताया गया है कि अतुल की माता की मौत हो चुकी है और पिता साधु बन गए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि अतुल नौनाथ कैसे पहुंचा और किन कारणों से उसकी मौत हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अतुल कई दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूम रहा था। वह लगातार शमशान घाट में रात के समय भी देखा गया था। गत सोमवार शाम को किसी ने झाड़ियों में उसके शव को देखा। घगवाल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें