सांबा। पुलिस ने थाना सांबा और घगवाल के अधिकार क्षेत्र में 11 पशुओं को मुक्त करवाया। एक वाहन को भी जब्त कर लिया गया।
जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घगवाल पुलिस ने टपयाल हाईवे पर वाहन चेकिंग ड्यूटी करते हुए कठुआ की ओर से आ रहे कैंटर ट्रक को जांच के लिए रुकने को कहा लेकिन उक्त वाहन के चालक ने गति को तेज कर दिया और मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने वाहन की जांच की तो इसके अंदर सात पशु पाए गएए जो क्रूर तरीके से बंधे थे। एक अन्य पशु तस्करी की घटना में सपवाल की पुलिस टीम ने नानक चक के पास एक महिंद्रा लोड वाहन को रोक दिया है और चार पशुओं को बचाया है। पुलिस ने मामला दायर कर जांच शुरू कर दी है। संवाद