सांबा। पुलिस ने दो पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। इस मौके पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 14 पशु मुक्त करवाए।
पशुओं की तस्करी की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस चौकी मानसर के प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने मानसर के पास पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और चार पशु मुक्त करवाए गए हैं। गिरफ्तार पशु तस्कर की पहचान शारूफ खान निवासी बरियनगां उत्तर्सो जिला अनंतनाग के रूप में हुई है। एक अन्य पशु तस्करी के मामले में मानसर पुलिस ने एक महिला पशु तस्कर को गिरफ्तार किया और 10 पशुओं को बचाया। वे पैदल ही पशु ले जा रहे थे। गिरफ्तार महिला पशु तस्कर की पहचान नागीरा बानो निवासी तालूर जिला सांबा के रूप में की गई है। पुलिस थाना सांबा में दोनों मामले दायर कर लिए हैं।