फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
सिडको के फेस एक में गोदाम में लगी आग।
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में सिड़को के प्रथम फेस में एक कबाड़ के गोदाम में मंगलवार को अचानक आग लग गई। इससे गोदाम में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के चार वाहन आग बुझाने में लगे रहे। दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी अनुसार रमण कुमार परगाल ने सिड़को के फेस प्रथम में कबाड़ का गोदाम बनाया है। मंगलवार को गोदाम में अचानक आग लग गई। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। चार वाहन आग बुझाने में जुटे रहे। करीब दो घंटे तक फायर टेंडर को मशक्कत करनी पड़ी। गोदाम के मालिक रमण कुमार के अनुसार उनके गोदाम में काफी सामान जमा था। अचानक लगी आग से उनका लाखों का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि गोदाम में प्लास्टिक का सामान था, जो जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें