फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने खैर से लदे तीन ट्रक पकड़े, अवैध रूप से ले जाई जा रही थी लकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीनों वाहनों आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंपे, जांच शुरू
विज्ञापन

-बिना अनुमित लकड़ी हिमाचल से सिडको सांबा ले जाई जा रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खैर से लदे तीन ट्रकों को पकड़ा है। इस लकड़ी को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, जब्त लकड़ी वन विभाग को सौंप दी गई है।
जानकारी के अनुसार प्रभारी पुलिस चौकी रख अंब टाली ने पुलिस पार्टी के साथ सिडको क्षेत्र में नाका लगाया था। वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान तीन ट्रक पंजीकरण संख्या एचपी24ई-5312, एचपी69ए-7772 और एचपी93-5291 आए। संदेह होने पर इन्हें जांच के लिए रोका गया। वाहनों की चेकिंग के दौरान इनमें खैर की लकड़ी के लट्ठे बरामद किए गए। इन्हें ले जाने की ड्राइवरों के पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। इस पर पुलिस ने खैर से लोड तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। लकड़ी को अवैध रूप से हिमाचल प्रदेश से सिडको सांबा ले जाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि जब्त किए गए तीनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग सांबा को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


बिना अनुमति के खैर की कटाई पर है रोक
खैर की लकड़ी पर प्रतिबंध है। सरकार की अनुमति व क्षेत्र का पूरा ब्यौरा देने के बाद ही खेती की जाती है। बिना अनुमति कटाई नहीं की जा सकती है। खैर की लकड़ी काफी महंगी होती है। इसकी काफी मांग रहती है। सांबा में भी कत्था बनाने का कारखाना लगाया गया है। पहले सांबा जिला के वनों में खैर की लकड़ी की तस्करी होती थी। जिला पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद अब बाहरी राज्यों से लकड़ी लाई जाने लगी है।
विज्ञापन


कोट
सिडको क्षेत्र में रख अंब पुलिस चौकी पुलिस ने खैर से लदे तीन वाहनों को जब्त किया है। वाहन वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिए हैं। आगे की कार्रवाई वन विभाग की ओर से की जाएगी।
संदीप चाढ़क, पुलिस थाना प्रभारी सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें