सांबा। जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए जिला पुलिस ने थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में चार वाहनों को जब्त किया है। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन व खनन के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी सांबा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त करते हुए एक डंपर नंबर (जेके021जी 0036) को जब्त किया। इसके इस्तेमाल क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध खनन व परिवहन में किया जा रहा था। बिना पंजीकरण नंबर के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया गया है। इसी प्रकार, प्रभारी पुलिस चौकी सुपवाल के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन के लिए बिना पंजीकरण नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग सांबा को वाहन सौंप दिए हैं।