फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने दो नशा तस्कर किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा पुलिस ने थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 185 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी राजपुरा की टीम ने गांव सनूरा के पास गश्त ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उससे 185 ग्राम चरस जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। नशा तस्कर की पहचान दविंदर सिंह निवासी सनूरा तहसील राजपुरा, जिला सांबा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना घगवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद सौदागर मल निवासी भगोचा चक तहसील हीरानगर, कठुआ को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें