सांबा। जिला पुलिस ने अवैध खनन में शामिल आठ डंपर समेत नौ वाहनों को जब्त किया है। ये सभी वाहन अवैध रूप से निर्माण सामग्री के परिवहन और खनन में इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा, घगवाल और पुरमंडल थाने के प्रभारियों व पुलिस पोस्ट सिडको, सुपवाल व रख अंब टाली के अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों ने यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान व खनन विभाग सांबा को सौंप दिया है। संवाद